हरिद्वार, 05 मार्च (हि.स.)। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से सटे मनसा देवी मंदिर की पहाड़ियों पर जंगल में शुक्रवार को आग लग गई। सूचना मिलने पर राजाजी पार्क प्रशासन और वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। वन क्षेत्राधिकारी विजय सैनी ने बताया कि पार्क का यह क्षेत्र आबादी से लगा हुआ है। इसीलिए यहां पर कई बार मानवीय भूल के कारण आग लगने की घटनाएं होती हैं। आग पर काबू करने प्रयास किये जा रहे हैं। आग से बचाव के लिए वन क्षेत्र से लगे आबादी वाले इलाकों में फायर वाच चौकियां बनाई गई है। उत्तराखंड में पारा चढ़ने के साथ ही वनाग्नि की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। वन विभाग हर साल 15 फरवरी से 15 जून के बीच का समय फायर सीजन घोषित करता है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद




