back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार को आएंगे तीन दिन के दौरे पर उत्तराखंड

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भी मौजूद रहेंगे।

देहरादून, एजेंसी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 अप्रैल से तीन दिन के उत्तराखंड भ्रमण पर आएंगे। वे इस दौरान लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान दौरान वे राजभवन में प्रवास करेंगे।

कोविंद कई कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भी मौजूद रहेंगे।
राजभवन में उनके सम्मान में राजकीय भोज का भी आयोजन किया गया है। अपने भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति कोविंद 14 अप्रैल को गढ़ी कैंट में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इस मूर्ति के साथ उनका विशेष लगाव रहा है।

2021 में राष्ट्रपति के पद रहते हुए उत्तराखंड के दौरे पर आए थे कोविंद

उल्लेखनीय है कि दिसम्बर 2021 में राष्ट्रपति रहते हुए उत्तराखंड भ्रमण पर आए रामनाथ कोविंद ने दिल्ली वापसी के दौरान गढ़ी कैंट में लगी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की इस मूर्ति के छोटा होने की बात अपने परिसहाय से की थी। इस बात को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल मूर्ति के जीर्णाेद्धार के लिए सीईओ कैंट बोर्ड से अनुरोध किया।

अध्यक्ष कैंट बोर्ड और सीईओ कैंट बोर्ड ने मूर्ति के आकार को बढ़ा करने के साथ ही जीर्णाेद्धार कर इसे बेहतर स्वरूप दिया है। इसके बाद राज्यपाल की ओर से अपने दिल्ली भ्रमण के दौरान उक्त मूर्ति के नये स्वरूप को पूर्व राष्ट्रपति को दिखाया गया, जिस पर वे भावुक हो गए और इस कार्य के लिए सभी का धन्यवाद भी किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

त्रिपुरा के छात्र पर हुए हमले की आयी मेडिकल रिपोर्ट, रीढ़ और दिमाग में थीं गंभीर चोटें, दाहिना हिस्सा था सुन्न

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देहरादून में 9 दिसंबर को 24 वर्षीय त्रिपुरा के छात्र एंजल चाकमा पर हुए हमले ने शहर में...
spot_img

Latest Stories

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵