back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डा अम्बेडकर ने हमेशा शोषित वर्ग के लिए किया काम: बीना बोहरा

-डा अम्बेडकर के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत नई टिहरी, 14 अप्रैल (हि.स.)। बाबा भीम राव अम्बेडकर की 130वीं जयंती पर डा भीम राव अम्बेडकर अनुसूचिति जाति-जनजाति छात्रावास ढुंगीधार में एससी-एसटी जन कल्याण समिति व एससी-एसटी फेडरेशन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर संविधान निर्माता डा अम्बेडकर की फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर अतिथि गायिका बीना बोहरा व कार्यक्रम के संयोजक मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि डा अम्बेडकर ने जीवन पर्यंत समाज के दबे कुचले वर्ग के लिए काम किया। महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने का काम किया। उन्होंने संविधान का निर्माण करने के साथ ही शोषित लोगों के लिए कानून बनाने का काम किया। जिससे शोषितों को उनके अधिकार मिलने में हमेशा ही मदद मिली है। इस मौके पर डा भीमराव अम्बेडकर पर निंबध प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 12 छात्रों को पुरस्कृत करने का काम किया गया। आयोजकों की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मानित करने का कम किया गया। छात्रावास के छात्रों ने स्वागत गीत के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम में श्याम लाल शाह, भीम लाल आर्य, योगेश पाल, खुशीलाल, डीके आर्य, रमेश राजवंशी, राजेश व्यास, मुर्तजा बेग, शार्दुल खंडेलवाल, सुनील कुमार, रोशल लाल, राम प्रकाश सोनी, रविंद्र किशोर, रमेश राज, हंस लाल, नंदू वाल्मीकि, बलवेंद्र बरवाण, राजेश कुमार, हीरा लाल मेहरा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...