back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिलाधिकारी ने आपदा में सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित

हरिद्वार, 24 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने कहा कि कोविड के दौरान ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी टीम ब्लड वाॅलेंटियर्स ने सराहनीय कार्य किया। कोविड के दौरान संस्था ने ब्लड डोनेशन के अलावा ऑक्सीजन फ्लोमीटर और ऑक्सीजन मास्क निःशुल्क उपलब्ध कराने, प्लाज्मा उपलब्ध कराने में योगदान दिया। जिलाधिकारी गुरुवार को जिला प्रशासन के फेसबुक लाइव के माध्यम से चैम्पियन ऑफ चेंज कार्यक्रम की चौथी कड़ी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ भाव से विभिन्न सेवायें उपलब्ध कराने की वजह से हम इन्हें चैम्पियन ऑफ चेंज के रूप में देखते हैं। जिलाधिकारी ने टीम ब्लड वाॅलेंटियर्स की सेवाओं की प्रशंसा करते हुये कहा कि आपने महामारी के समय जो मदद की है, वह लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ ही प्रेरणा भी देता है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित चैम्पियन ऑफ चेंज अनिल अरोड़ा ने टीम ब्लड वाॅलंटियर्स संस्था के कार्यों के बारे में बताया। उन्हाेंने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि ब्लड बैंक में इतना ब्लड रहे कि आवश्यकता पड़ने पर हम जरूरतमंदों को उपलब्ध करा सकें। उन्होंने बताया कि संस्था ने अब तक 410 मरीजों को ऑक्सीजन फ्लोमीटर और ऑक्सीजन मास्क निशुल्क उपलब्ध कराए। हमारी टीम ने विभिन्न रक्तदान शिविर लगाकर 732 यूनिट रक्तदान एकत्र कर विभिन्न अस्पतालों को दान किया। अरोड़ा ने बताया कि 70 मरीजों को आपात स्थिति में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए। शेखर सतीजा ने कहा कि संस्था ने 150 मरीजों के लिए हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश में प्लाज्मा उपलब्ध कराया, कोविड मरीजों को 6000 प्लेट भोजन होम डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। टीम ने 40 मरीजों के लिए एम्बुलेंस और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 17 रोगियों को बाई-पैप मशीन उपलब्ध कराई। इस मौके पर सी. रविशंकर ने टोकन ऑफ रिस्पेक्ट के रूप में अतिथियों को कोरोना वाॅरियर्स की एवं हरकी पैड़ी की तस्वीर तथा अपने हस्ताक्षर से युक्त मग भेंट किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी, एनजीओ नरेन्द्र यादव, प्लान इण्डिया के प्रतिनिधि रामकुमार, पिरामल फाउण्डेशन नीति आयोग के निशान्त उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बने Sir James Anderson, विंडसर कैसल में मिला ब्रिटिश नाइटहुड का सम्मान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज और टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन को...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵