back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अधिवेशन में शैक्षणिक उन्नयन पर चर्चा

गोपेश्वर, 05 अप्रैल (हि.स.)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन का सोमवार को ब्लाक स्तरीय त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ जिसमें शैक्षणिक उन्नयन पर चर्चा करते हुए स्कूलों में छात्र संख्या को बढ़ाने के उपायों पर विचार -विमर्श किया गया। अधिवेशन में संगठन के चुनाव में एक बार फिर से रणजीत गिरी को निर्विरोध ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। ब्लाक सभागार में आयोजित अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल ने कहा कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए सभी को एकजुटता के साथ प्रयास करना होगा। विशिष्ट अतिथि उप शिक्षाधिकारी मास्टर आदर्श ने कहा कि शिक्षा के स्तर को बढ़ावा दिए जाने के लिए सभी शिक्षकों को आगे आना होगा। अधिवेशन में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें रणजीत गिरी को पुनः अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा बाग सिंह शाह को मंत्री, महेश चन्द्र पुजारी कोषाध्यक्ष, हरेंद्र बारूडी उपाध्यक्ष, लक्ष्मण रावत को संयुक्त मंत्री बनाये गये। अधिवेशन में राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन चमोली के जिलाध्यक्ष मनोज शाह, दिनेश नैनवाल, भुवन डिमरी, धीरेन्द्र भंडारी, रणजीत गिरी, उपेन्द्र सती, अवतार रावत, सुरेश चंद्र, शेरी लाल सोनियाल आदि ने विचार व्यक्त किए। चुनाव का पर्यवेक्षण दिनेश कपरुवाण, शंभू कुनियाल ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵