back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानों को फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए टीकाकरण किये जाने की मांग

गोपेश्वर, 27 मई (हि.स.)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जोशीमठ उपजिलाधिकारी के माध्यम से पंचायती राज सचिव व चमोली जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर प्रधानों को फ्रंट लाइन वर्कर के तहत कोविड का टीकाकरण किए जाने की मांग की है। साथ चेतावनी दी गई है कि यदि उनका टीकाकरण नहीं किया जाता है तो वे आगामी पांच जून से कोविड के कार्यों का बहिष्कार करेंगे। साथ ही सीएससी संचालकों के मानदेय का भुगतान पंचायत के खातों से किये जाने का भी विरोध किया है। प्रधान संघ जोशीमठ के अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी ने कहा कि ग्राम प्रधानों को 19 मई को एक पत्र जारी कर ग्राम पंचायतों के खातों से सीएससी संचालकों को प्रति सेंटर ढाई हजार रुपये हर माह इसी वर्ष की जनवरी से भुगतान देने के निर्देश दिए गए हैं। जिसका उनका संगठन विरोध करता है। उन्होंने कहा कि सरकार व शासन स्तर पर निर्देश तो जनवरी माह से भुगतान किये जाने के निर्गत कर दिये गये हैं लेकिन अभी तक उन्हें इस मद में कोई धनराशि उपलब्ध नहीं करवायी गई है। उन्होंने कहा कि यदि शासन स्तर पर 30 मई तक सीएससी मानदेय के भुगतान के आदेश को वापस नहीं लिया जाता है तो वह उग्र आंदोलन करेंगे और न्यायालय की शरण में जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश

Advertisementspot_img

Also Read:

घर में कुत्तों को पालने के ये है नए नियम, जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर वैक्सीनेशन तक सबकुछ, क्या कैसे करें?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पालतू कुत्ते रखना जितना सुखद अनुभव है, उतनी ही जिम्मेदारी भी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया है...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵