back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एएनएम की नियुक्ति ज्येष्ठता के आधार पर करने की मांग की

नई टिहरी, 10 अप्रैल (हि.स.)। समस्त प्रशिक्षित बेरोजगार एएनएमों ने सीएम को ज्ञापन प्रेषित कर स्थायी नियुक्ति से वंचित प्रशिक्षित एएनएम को पूर्व की भांति ज्येष्ठता व श्रेष्ठता के आधार पर नियुक्ति देने की मांग की। जिले के प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद को इस सम्बंध में एएनएम संघ ने ज्ञापन सौंपा। सीएम व प्रभारी मंत्री को दिये ज्ञापन में एएनएम ने अवगत कराया कि एएनएम उत्तराखंड सरकार के अधीन चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से चयनित होती हैं। इनका बाकायदा प्रशिक्षण करवाया जाता है। अब तक सरकार एएनएम की नियुक्ति ज्येष्ठता व श्रेष्ठता के आधार पर करती आई है। जिसमें 2009 से अब तक नियुक्त के लिए शेष सामान्य वर्ग की एएनम के नियुक्ति नहीं मिली। नियुक्त को लेकर अब जानकारी मिली है कि एनएनम की नियुक्त लिखित परीक्षा से होगी। इसका सभी एएनएम ने विरोध शुरू कर दिया है। इनका कहना है कि एएनएम प्रशिक्षत हैं और लिखित परीक्षा के बाद ही एएनएम का प्रशिक्षण मिला है। इसलिए नियुक्त में लिखित परीक्षा का कोई औचित्य नहीं है। एएनएम को पूर्व की भांति ज्येष्ठता व श्रेष्ठता के आधार पर नियुक्त प्रदान की जाए। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵