back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Health: बदलते मौसम में इम्युनिटी हो सकती है कमजोर, इंफेक्शन से बचने के लिए ऐसे रखें खुद का ख्याल

Dehradun News: बदलते मौसम में कभी ठंड, गर्मी, बरसात का सिलसिला जारी है। ऐसे में कमजोर इम्युनिटी से लोगों की तबियत खराब होने का आसार भी बढ़ जाता है।

देहरादून, हि.स.। इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। ठंड अभी पूरी तरह से गई नहीं है, लेकिन कभी गर्मी अपना तेवर दिखा रही है तो कभी बारिश और हवाएं मौसम को ठंडा कर दे रही हैं। इस बदलते मौसम का असर हम सबकी सेहत पर पड़ रहा है। इससे लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मौसमी बीमारियों को देखते हुए आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं कैसे रखें बदलते मौसम में खुद का ख्याल।

बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा

बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा आमतौर पर ज्यादा बना रहता है। खासकर, जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उन्हें बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। ऐसे में विशेषज्ञ ने सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी है। आइए हिन्दुस्थान समाचार आपको बताएगा बदलते मौसम में परहेज और डाइट के बारे में और विशेषज्ञ की सलाह क्या है?

इम्यूनिटी का ऐसे रखें ख्याल

बीमारियों से बचने और सेहतमंद रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। अगर इम्युनिटी मजबूत है तो कई बीमारियों और इंफेक्शन्स से बचाव होता है। जैसा कि आप जानते हैं कि मौसम बदल रहा है। ठंड खत्म होने लगी है और धीरे-धीरे गर्मी की शुरुआत भी होने लगेगी। ऐसे में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। इम्युनिटी मजबूत बनाने के लिए सही डाइट बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट की बताई कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल कर मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। इस बारे में दून मेडिकल कॉलेज की डाइटिशियन रिचा कुकरेती ने बताया कि बदलते मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक है, ताकि बदलते मौसम के चलते बीमारियां आपको ना जकड़ ले।

इन फलों को डाइट में करें शामिल-

डाइटिशियन रिचा कुकरेती कहती हैं कि बदलते मौसम के बीच इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए फलों को डाइट में जरूर शामिल करें। फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्युनिटी को बूस्ट करता है। विटामिन सी, ब्लड में व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। यही सेल्स इंफेक्शन्स से लड़ने में मदद करती है। संतरा, अंगूर, मौसमी, कीनू, चकोतरा और नींबू को डाइट में जरूर शामिल करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मौसम बदलते ही बीमार न पड़ें! अपनाएं ये 3 हेल्थ टिप्स, रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है तो दोपहर में...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...