back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM धामी ने उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- आप हमारे ब्रांड एम्बेसडर

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने उद्योग विभाग की ओर से आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट-2023 में हुए निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

देहरादून, (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित होटल में उद्योग विभाग की ओर से आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट-2023 में हुए निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

उत्तराखंड में बना व्यापार, विकास और विश्वास का वातावरण-

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज ग्राउंडिंग सेरेमनी के तहत 27 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउंडिंग की जा रही है। इस प्रकार अब तक 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउंडिंग की जा चुकी है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि आप हमारे ब्रांड एम्बेसडर ही नहीं, बल्कि उससे भी बढ़ कर भूमिका आप लोगों ने निभाई है। इससे प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सपने साकार हो रहे हैं। इसी का प्रतिफल है कि उत्तराखंड में व्यापार, विकास और विश्वास का नया माहौल बना है।

उत्तराखंड ग्रांड चैलेंज 2022-23 के विजेता हुए पुरस्कृत-

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप उत्तराखंड ग्रांड चैलेंज 2022-23 के विजेताओं यथा साक्षी एंड ग्रुप, अंकुश गर्ग, सौम्यदीप एंड अभि, लव शर्मा, मयंक बिष्ट, अरुण शर्मा, तेजस एंड वंश, समृद्धि एंड ग्रुप, समृद्धि एंड शिव साक्षी तथा कुलदीप बिष्ट को पुरस्कृत किया।

नित नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है उत्तराखंड-

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड नित नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। यहां उद्योगों के अनुकूल वातावरण होने के साथ सभी प्रकार की अवस्थापना सुविधाएं मौजूद हैं और मुख्यमंत्री के मंत्र-सरलीकरण, निस्तारण, समाधान के तहत कार्य करते हुए राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है।

इन्वेस्टमेंट में अग्रणी राज्य बनेगा उत्तराखंड-

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 30 नई नीतियां बनाई गई है और उद्योग जगत से निरंतर संवाद बना हुआ है। उद्योगों से संबंधित जो भी समस्या होंगी, उनका त्वरित निस्तारण किया जाएगा ताकि उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट में भी अग्रणी राज्य बन सके। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने भी अब तक हुए निवेश पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार का कैबिनेट विस्तार कर दिया गया है। इस विस्तार में 5 विधायकों को...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵