back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttarakhand News: कृषि मंत्री ने इन्टरनेशनल कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर की बैठक, पढ़ें पूरी खबर

Uttarakhand News: कृषि मंत्री जोशी ने कैंप कार्यालय में जनवरी माह में एपीडा भारत सरकार की ओर से आयोजित होने वाले ''इन्टरनेशनल कॉन्क्लेव कम बॉयर सेलर मीट'' कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की।

देहरादून, (हि.स.)। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में जनवरी माह में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण (एपीडा) भारत सरकार की ओर से आयोजित होने वाले ”इन्टरनेशनल कॉन्क्लेव कम बॉयर सेलर मीट” कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की।

कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग और आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को 12 जनवरी को देहरादून में एपीडा की ओर से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव की रूपरेखा और सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग और आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में विभिन्न देशों के अंतरराष्ट्रीय खरीदार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे

उत्तराखंड के विभिन्न स्थानीय उत्पाद को निर्यात और प्रोत्साहित करने और उत्पादकों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार से संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य देहरादून में अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में विभिन्न देशों के अंतरराष्ट्रीय खरीदार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। यह कॉन्क्लेव सहभागियों के बीच व्यापार और नेटवर्किंग के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में कृषक, एफपीओ काश्तकार, कृषि वैज्ञानिक भी उपस्थित रहेंगे

कॉन्क्लेव में टेक्निकल सेशन, विक्रेता और क्रेता के संवाद तथा कृषि, उद्यान,जैविक बोर्ड,कैप तथा अन्य विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में कृषक, एफपीओ काश्तकार, कृषि वैज्ञानिक भी उपस्थित रहेंगे। सत्र में मोटे अनाजों और इसके मूल्य वर्धित उत्पादों प्रसंस्करण पैकेजिंग और निर्यात क्षमता के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान चर्चा की जाएगी।

ऐसे एफपीओ हैं जो अच्छा कार्य कर रहे हैं। उनको विशेषकर आमंत्रित किया जाए

मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे एफपीओ हैं जो अच्छा कार्य कर रहे हैं। उनको विशेषकर आमंत्रित किया जाए। एपीडा भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले कार्यशाला के माध्यम से निश्चित तौर पर प्रदेश के कृषकों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, निदेशक के.सी.पाठक, विनय कुमार, एपीडा डॉ. सी.पी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार का कैबिनेट विस्तार कर दिया गया है। इस विस्तार में 5 विधायकों को...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵