गोपेश्वर, 30 जून (हि.स.)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महंगाई के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जन संगठनों के साथ ही सीपीएम के अनुवांशिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। जुलूस मुख्य पोस्ट आफिस से होता हुआ बस स्टेशन गोपेश्वर पहुंचा और जनसभा में तब्दील हो गया। सीपीएम के जिला मंत्री भूपाल सिंह रावत ने महंगाई के लिए सरकार की आलोचना की। इस मौके पर भोपाल सिंह रावत, मदन मिश्रा, भारती राणा, कमलेश गौड, राजेंद्र सिंह नेगी, पुष्पा किमोठी ने विचार रखे। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश





