हरिद्वार, 31 मई (हि.स.)। भाजपा युवा मोर्चा हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे के नेतृत्व में कोरोना मृतकों की आत्मशांति के लिए राठी चौक पर हवन यज्ञ किया। इस दौरान कोरोना से निजात व कांग्रेस की बुद्धि शुद्धि के लिए भी प्रार्थना की गयी। मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डे ने कहा कि कोरोना संक्रमित होने पर असमय परिवार से बिछड़ गए मृतकों की आत्मा को मां गंगा अपने श्रीचरणों में स्थान दें व मोक्ष प्रदान करें व उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर मंडल महामंत्री तरुण नैयर, मीडिया प्रभारी विकल राठी, मंडल महामंत्री अंकुश भाटिया, ऋषि चौहान, जितेंद्र पांडे, मुकुल गिरी, चैधरी जगत सिंह, डा.श्याम पुरी, बाली चैहान, गौरव भारद्वाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत




