back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना शमन नाशक महायज्ञ का आयोजन

हरिद्वार, 26 अप्रैल (हि.स.)। शदाणी दरबार मंदिर द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मे के लिए कोरोना शमन नाशक महायज्ञ किया गया। सप्तसरोवर भूपतवाला स्थित ठोकर नंबर 14 के समीप संत शदाणी घाट पर कोरोना की समाप्ति एवं विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ कर पूर्णाहुति दी गई। शदाणी दरबार मंदिर के वर्तमान पीठाधीश्वर संत डा.युधिष्ठिर लाल ने वर्चुअल महायज्ञ में उपस्थित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और मां गंगा से विश्व शांति की कामना की। शदाणी पीठाधीश्वर संत डा.युधिष्ठिर लाल ने सभी से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना से सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी है। शदाणी दरबार के सेवादार अमरलाल शदाणी ने कहा कि एक दिन का कोरोना नाशक महायज्ञ कर पूर्णाहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की गई। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति सभी को सावधानी बरतनी होगी। मास्क अवश्य पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी अवश्य करें। इस अवसर पर पार्षद अनिल मिश्रा, गीता कुटीर से शिवदास दुबे, बागेश्वर पांडेय, सुनील तिवारी, रायपुर से रमेश शदाणी, इंदरलाल कंवल, कर्मचन्द गाबड़ा, आत्मदास मखीजा, पंडित आचार्य गोपाल पंत, संगीता शादानी, कशिश, रानू, लवराज शादानी आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री जयंत चौधरी को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...