back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोनाः जिलाधिकारी चाक -चौबंद व्यवस्था करेंःमुख्य सचिव

देहरादून, 10 अप्रैल (हि.स.)। मुख्य साचिव ओमप्रकाश ने कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में कोविड रोकथाम और आवश्यक तैयारी को चाक -चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जनपदों में टेस्टिंग बढ़ाने और जोखिम जोन की 100 प्रतिशत टेस्टिंग सुनिश्चित करने को कहा है। शनिवार को सचिवालय में मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कोविड-19 की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कोविड संक्रमण रोकथाम को लेकर प्रदेश में प्रोएक्टिव होकर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारी अपनी तैयारियां चाक-चौबंद रखें। उन्होंने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट सहित भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 को रोकने के लिए सबसे प्रभावी उपाय कोरोना के प्रति जागरुकता है। अधिक से अधिक जन-जागरुकता फैला कर इसके संक्रमण को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर 11 अप्रैल से 14 अप्रैल, 2021 तक टीका उत्सव मनाया जाए। उन्होंने प्रदेश भर में आईईसी कैंपेन चलाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि जागरुकता अभियान में युवाओं पर फोकस किया जाए। कुंभ क्षेत्र में विशेष ध्यान देते हुए अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग की जाए। उन्होंने डेथ रिव्यू किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए सीनियर ऑफिसर नियुक्त किए जाएं। सचिव अमित नेगी ने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि कोविड के पिछले पीक में प्रदेश ने बहुत अच्छा कार्य किया था। पर्यटक स्थलों में वॉलंटियर्स और पीआरडी जवानों ने शालीनता के साथ मास्क वितरण कर लोगों को इसे पहनने को लेकर जागरूक किया गया। सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा कि वैक्सीनेशन में उत्तरकाशी जनपद राष्ट्रीय स्तर पर काफी अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन बढ़ाते हुए वेस्टेज को कम किए जाने के प्रयास किए जाएं। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर अधिक फोकस किया जाए। इस मौके पर सचिव डाॅ. रंजीत कुमार सिन्हा, महानिदशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डाॅ. तृप्ति बहुगुणा, अपर सचिव विनोद कुमार सुमन, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान सहित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵