back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttarkashi Tunnel: CM धामी ने सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों से की बात, जल्द बाहर निकालने का दिया भरोसा

Uttarkashi News: CM धामी ने उत्तरकाशी की सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्हें सकुशल बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन से भी अवगत कराया।

उत्तरकाशी, हि.स.। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी की सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों में गब्बर सिंह नेगी और सबा अहमद से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने उन्हें सकुशल बाहर निकालने के लिए तीव्र गति से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन से भी अवगत कराया। दोनों लोगों ने सभी श्रमिक भाइयों के स्वस्थ और सुरक्षित होने की भी जानकारी दी।

बचाव कार्य सही दिशा में संचालित है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रमिक भाइयों को प्रधानमंत्री के द्वारा निरंतर उनकी वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी लेने और बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग किए जाने के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य सही दिशा में संचालित है और शीघ्र ही सभी श्रमिक भाई को सुरक्षित बाहर आकर अपने परिजनों के साथ होने का भरोसा दिया।

रेस्क्यू टीम मौजूद

इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री जरनल वीके सिंह, प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, नोडल अधिकारी डा.नीरज खैरवाल, डीएम अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी सहित रेस्क्यू टीम मौजूद हैं।

सीएम धामी ने किया बाबा बौखनाग से प्रार्थना-
सिल्क्यारा निर्माणाधीन टनल में आज दूसरी बार रेस्क्यू ऑपरेशन को धार देने पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए स्थानीय देवता बाबा बौखनाग से प्रार्थना की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

VIP एंगल पर CBI का बड़ा एक्शन: अंकिता मर्डर केस में अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR, भारी दबाव के बाद शुरू हुई जांच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा और सनसनीखेज मोड़ आ गया है। पारदर्शी और निष्पक्ष जांच...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...