ऋषिकेश, 21 फरवरी (हि.स.) । संत निरंकारी चैरिटेबल फांउडेशन के तत्वावधान में रविवार को बाबा हरदेव सिंह महाराज के 67वीं जयंती (गुरु पूजा दिवस) पर सेवादारों ने सोमेश्वर मंदिर परिसर और आसपास के एरिया में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। सबसे पहले प्रातः 9 बजे प्रार्थना की गई। इसके प्रश्चात दोपहर 12 बजे तक सफाई की गई। यह जानकारी ब्रांच संयोजक हरीश बांगा ने दी। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद




