back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chamoli Accident: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, करंट लगने से 10 की मौत; कई घायल

Uttarakhand News: उत्‍तराखंड के चमोली से एक बड़ी खबर आ रही है। चमोली जिले में लगे सीवर प्‍लांट में बुधवार को करंट उतरने से लगभग 10 मजदूरों की मौत हो गई।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। उत्‍तराखंड के चमोली से एक बड़ी खबर आ रही है। चमोली जिले में लगे सीवर प्‍लांट में बुधवार को करंट उतरने से लगभग 10 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्‍यादा मजदूरों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। बता दें कि यह सीवर प्‍लांट नमामि गंगे प्रोजेक्‍ट के तहत चल रहा है।

भारी बारिश के कारण उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इसी बीच बुधवार को चमोली में अलकनंदा नदी के किनारे एक ट्रांसफॉर्मर फटने से लगभग दस लोगों की मौत हो गई है। चमोली के एसपी परमेंद्र दोवल ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफॉर्मर फटने से दस लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हैं।”

घायलों का चल रहा इलाज

एसपी के मुताबिक, “इस हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी इन सभी का इलाज जारी है।” वहीं उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में चौकी प्रभारी की भी मौत हो गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...