देहरादून, 02 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी में बजट सत्र उत्तराखंड के आम आदमी के लिए लिए नया और बड़ा संदेश देने वाला है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बजट राज्य की जनता की उम्मीदों को पूरा करने वाला होगा। बजट से आम आदमी अपने आप को जुड़ा हुआ महसूस करेगा। सामान्य लोगों को बड़ा संदेश देगा। सरकार राज्य की जनता की जरूरतों को पूरा करने और विकास को लेकर लगातार प्रयासरत है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश /मुकुंद




