back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा राजनीतिक दल ही नहीं, विचारधारा हैः त्रिवेंद्र सिंह रावत

ऋषिकेश, 02 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल ही नहीं है। वह विचारधारा भी है। भाजपा विकास की राजनीति करती है। इसी के चलते शीघ्र ही ऋषिकेश के आईडीपीएल में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर बनने जा रहा है। यह विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने यह बात देहरादून मार्ग स्थित एक होटल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। उनके कार्यकाल में प्रदेश में काफी विकास कार्य हुए हैं। आईडीपीएल के बंद होने का हजारों लोगों ने विरोध किया था। उसकी पूर्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर बनाने का फैसला किया गया था। आईडीपीएल का विद्युत विभाग का बकाया भी माफ किया जा चुका है। वन विभाग सहित अन्य विभागों से इस योजना के लिए एनओसी प्राप्त हो चुकी है। इस सेंटर के लिए ढाई सौ करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी । उन्होंने कहा कि सल्ट उपचुनाव तो भाजपा जीतेगी ही। साथ ही 2022 में भी भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से जीतेगी ।त्रिवेंद्र सिंह रावत पौड़ी से लौटते वक्त यहां रुके। उनका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर अनीता ममगांंई , भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵