back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क, सेनेटाइजर बंटवाए

ऋषिकेश, 31 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार के सफलतम सात वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेबर कॉलोनी व बनखंडी ग्राम में मास्क एवं सेनेटाइजर, आयुष किट (काढा एवं औषधियां) का वितरण किया गया ।सती ने कहा की सेवा ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है । लोग मास्क का उपयोग करते हुए उचित दूरी बनाएं। हाथों को साबुन से धोते रहें। इस सेवा कार्य में नमामि गंगे प्रकल्प के प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता श्रम बोर्ड के सदस्य राकेश अग्रवाल , एवं ऋषिकेश मंडल के महामंत्री सुमित पवार , मंत्री जयंत किशोर शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन सक्सेना, राकेश चंद ,सचिन अग्रवाल एवं युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग किया। हिन्दुस्थान समाचार/ विक्रम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵