back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीएचईएल हरिद्वार ने शुरू किया ऑक्सीजन वितरण

हरिद्वार, 24 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना महामारी के कारण देशभर में ऑक्सीजन की कमी की पूर्ति करने के लिए भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड आगे आया है। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड हरिद्वार ने अपने एक प्लांट से उत्पादित ऑक्सीजन को मेडिकल संस्थानों को देनी शुरू कर दी है। बीएचईएल अपने प्लांट से उत्पादित ऑक्सीजन केवल मेडिकल संस्थाओं को ही सरकारी दरों पर उपलब्ध देगा। इससे पहले बीएचईएल में उत्पादित ऑक्सीजन का इस्तेमाल बीएचईएल में ही किया जाता था। बीएचईएल की ओर से अपने दो ऑक्सीजन प्लांट्स में से एक की सारी ऑक्सीजन मेडिकल संस्थाओं को देने का निर्णय लिया गया है। साथ ही बीएचईएल प्रशासन ने ऑक्सीजन वितरण करने का लाइसेंस भी हासिल कर लिया है। बीएचईएल के नोडल अधिकारी बनाये गये पीके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ऑक्सीजन दी जायेगी। ऑक्सीजन वितरण 24 घंटे किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बीएचईएल की ओर से उठाये गये इस कदम से कोरोना महामारी में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में बड़ी राहत मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा खत्म, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय सीमा हटाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर के गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनके काम के दबाव को देखते हुए अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...