back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जनसमस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोगी बनें दायित्वधारी: मुख्यमंत्री

-मुख्यमंत्री ने नियुक्त दायित्व धारियों से की भेंट देहरादून, 26 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी नियुक्त दायित्व धारियों से जन समस्याओं के समाधान और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोगी बनने का आह्वान किया। आगामी 18 मार्च को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी विधान सभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन की सफलता में शामिल होकर सहयोगी बने। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दायित्व धारियों से भेंट के मौके पर यह बातें कही। इस दौरान मुख्ममंत्री ने कहा कि जिन दायित्व धारियों को जो भी दायित्व मिला है वे उसका पूरे मनोयोग से निर्वहन करें। पिछले चार साल में राज्य के सन्तुलित एवं समग्र विकास के लिये जो प्रभावी प्रयास किये गये हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाने का भी कार्य किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं चाहे वह सडकों, पुलों का निर्माण हो अथवा अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विकास या सीधे आम जनता के हित से जुड़ी योजनाए। राजनीति से उपर उठकर हर क्षेत्र का विकास हमारा ध्येय रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनता से भ्रष्टचार मुक्त प्रशासन का वादा किया था जिस पर हम खरे उतरे हैं। पिछले पिछले चार साल में संस्थागत भ्रष्टाचार को रोकने में हम सफल हुए हैं। नारसन से लेकर नाभिढांग तक पहले समस्या भ्रष्टाचार को लेकर रहती थी, जिसे रोकने में हम कामयाब हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति हम संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। सी.एम. क्यू आर टी के माध्यम से जनता के मध्य जाकर जन समस्याओं एवं जन भावनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में उन्हें 03 लाख तक तथा कृषक समूहों को 5 लाख तक का बिना ब्याज का ऋण दिये जाने के साथ ही पति की पैतृक सम्पत्ति में पत्नी को भागीदार बनाने का निर्णय लेकर हमने किसानों एवं महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के साथ ही सभी दायित्वधारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...