back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना संक्रमित रहे अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता देगी बार काउंसिल

नैनीताल, 28 जून (हि.स.)। उत्तराखंड बार काउंसिल (राज्य विधिज्ञ परिषद) कोरोना की चपेट में आए अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता देगी। परिषद के अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी की अध्यक्षता और सचिव मेहरमान सिंह कोरंगा के संचालन में रविवार को आयोजित हुई बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया। यह जानकारी सोमवार को अर्जुन सिंह भंडारी ने संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन पर रहकर उपचार कराने वाले एवं चिकित्सालय में भर्ती होकर उपचार कराने वाले अधिवक्ताओं को परिषद अलग-अलग स्तर की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। इसके लिए राज्य विधिज्ञ परिषद से संबद्ध बार संघों के अधिवक्ता 20 जुलाई की अंतिम तिथि तक आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी

Advertisementspot_img

Also Read:

वनडे सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया पर ICC का एक्शन, स्लो ओवर रेट के कारण कटी 10% मैच फीस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...