back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंशीधर भगत ने किया पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन

टनकपुर (चंपावत), 30 मार्च (हि.स.)। उत्तर भारत का प्रसिद्ध माता श्री पूर्णागिरि के मेले का मंगलवार को आगाज हो गया। प्रदेश के विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत ने दोपहर बाद प्रवेश द्वार ठुलीगाड़ में पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। उनके साथ चंपावत के विधायक कैलाश गहतौड़ी भी थे। यहां पूजा-अर्चना के बाद भगत और गहतौड़ी मां के दर्शन के लिए मां के धाम के लिए रवाना हो गए। मां पूर्णागिरि धाम में हर साल होली के अगले दिन से तीन माह का ऐतिहासिक मेला लगता है। इस बार कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने मेला अवधि 30 दिन तय की है। मेले का समापन 30 अप्रैल को होगा। मेला अधिकारी जिला पंचायत के एएमए राजेश कुमार और मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि ककरालीगेट से मुख्य मंदिर तक पथ प्रकाश, अस्थायी शौचालय, यात्रि विश्राम शेड आदि की व्यवस्था की गई है। मेला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि मेले में कोरोना से बचाव के लिए श्रद्धालुओं को सरकार की गाइड लाइन का पालन करना होगा। कई जगह श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा नोडल अधिकारी सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि कुंभ मेले के कारण फिलहाल जिले का ही फोर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा। कुंभ मेला ड्यूटी में गया फोर्स वापस मंगाया गया है। राजीव मुरारी/हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵