back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में गरीबों के लिए अन्नपूर्णा सेवा प्रारंभ

हरिद्वार, 22 मई (हि.स.)। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक बार फिर से अन्नपूर्णा की सेवा प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के परिसर स्थित चरण पादुका मंदिर में अन्नपूर्णा का शुभारंभ श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज व नगर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज मानवता के महान संरक्षक है। उन्होंने जब भी किसी आपदा काल में जरूरत पड़ी तो हमेशा बढ़-चढ़कर मानवता की सेवा की है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पिछले लॉकडाउन में लाखों लोगों को भोजन के साथ ही कच्चा राशन उपलब्ध कराया। जबकि कई करोड़ रुपये से राज्य और केंद्र सरकार की भी सहायता की। हाल ही में उन्होंने फिर से 50 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को ऑक्सीजन के लिए सौंपा है। गरीब मरीजों के लिए भी दो एम्बुलेंस जल्द ही श्रीमहंत द्वारा शुरू कराई जाएंगी। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहाकि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। जब तक भी लॉकडाउन चलेगा तब तक गरीब व जरूरतमंद के लिए भोजन की व्यवस्था चालू रहेगी। उन्होंने कहा कि एक हजार सब्जी व पूरी के पैकेट और दाल चावल के अलग से पैकेट तैयार कर सुबह और शाम गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। सरकार और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सभी संत समाज से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को देखते हुए बढ़ चढ़कर असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

Annapurna Jayanti 2025: आज मांअन्नपूर्णा की कृपा पाने का सुनहरा अवसर, बस रखें इन बातों का खास ध्यान

नई दिल्ली / रफ्तार डेस्‍क । दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही मार्गशीर्ष पूर्णिमा का पावन पर्व दरवाज़े पर दस्तक दे चुका है।...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵