हरिद्वार, 09 जून (हि.स.)। रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ने राज्य योजना से लगभग 76 लाख रुपये की लागत से शिवालिक नगर में बनने वाली सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य शिवालिकनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 में क्लस्टर आर व क्यू की मेन रोड का पूजन कर शुरू कराया। इस अवसर पर शिवालिक नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं निवासियों द्वारा विधायक आदेश चौहान का स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने समस्या के निवारण के लिए विधायक का आभार प्रकट किया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत





