देहरादून, 24 मार्च (हि.स.)। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कुल 12 सेक्टरों की 60 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 36 सहायिकाओं को प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। नगर निगम सभागार में बाल विकास परियोजना शहर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा और उपनगर आयुक्त सोनिया पंत और बाल विकास परियोजना अधिकारी क्षमा बहुगुणा ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सम्मानित किया। मेयर सुनील उनियाल गामा ने प्रतिभागियों को जल जीवन की शपथ दिलाई। इस मौके पर गांधीग्राम सेक्टर की कार्यकत्रियों द्वारा पर्यावरण बचाव पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य समन्यवयक विमला मखलोगा,वन स्टॉप सेंटर से नैना डोबरियाल व संगीता उपाध्याय,महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी सरोज ध्यानी,पोषण अभियान से रचना ध्यानी व ज्योति पंवार व 12 सेक्टर की सुपरवाइजर उपस्थित रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद




