back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘सोमवती अमावस्या पर स्नान, वृक्ष दान और ध्यान का विशेष महत्व’

-पौधों का दान ही महादान: स्वामी चिदानन्द सरस्वती ऋषिकेश, 12 अप्रैल (हि.स.)। कुम्भ के पावन अवसर पर आज सोमवती अमावस्या के शाही स्नान तिथि पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और राम कथाकार संत मुरलीधर ने प्रातःकाल परमार्थ गंगा तट पर दिव्य वेद मंत्रों के साथ स्नान कर माँ गंगा और भगवान सूर्य का पूजन किया। इस पावन अवसर पर सोमवती अमावस्या की शुभकामनाएं देते हुए स्वामी चिदाननद ने कहा कि सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का बड़ा महत्व है। अमावस्या तिथि के दिन सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में होते हैं। जहां सूर्य आग्नेय तत्व को दर्शाता है तो वहीं चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है। सूर्य के प्रभाव में आकर चंद्रमा का प्रभाव शून्य हो जाता है इसलिए मन को एकाग्रचित करने, श्रेष्ठ कर्म, और आध्यात्मिक चितंन के लिये यह उत्तम समय है। सोमवार के दिन अमावस्या की तिथि पड़ने पर पवित्र नदियों और तीर्थो में स्नान का फल कई गुणा अधिक हो जाता है तथा अक्षय फल देने वाली होती है ,सोमवती अमावस्या। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार आज के दिन पीपल के वृ़क्ष का पूजन, परिक्रमा और जल का अर्पण करने से अक्षय फल की प्राप्त होती है, सौभाग्य बढ़ता है एवं पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं-‘अश्वत्थः सर्ववृक्षाणाम्’ अर्थात सब वृक्षों में पीपल का वृक्ष मैं हूँ, इसलिए सनातन धर्म में पीपल को देव वृक्ष; अश्वत्थ वृक्ष कहा गया है इसलिये इसके रोपण और संरक्षण का कार्य हम सबको करना चाहिये। स्वामी ने कहाकि स्नान से तन की शुद्धि होती है, ध्यान से मन की शुद्धि होती है दान से धन की शुद्धि होती है और समर्पण से बुद्धि की शुद्धि होती है। आत्म शुद्धि और आत्म परिवर्तन सबसे बड़ा परिवर्तन है इसलिये आइये स्वयं की यात्रा पर उतरें, जब गंगा में डुबकी लगायें तो भीतर भी एक डुबकी लगे तो सचमुच सोमवती अमवस्या का स्नान सफल होगा। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...