back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक पखवाड़े में वनाग्नि घटनाओं में 3 लोग घायल, 12 पशु मरे

देहरादून, 17 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश में वनाग्नि की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार से पहले के 12 घंटों में गढ़वाल में 17 तथा कुमाऊं में तीन तथा वन्य जीव क्षेत्रों में पांच वनाग्नि घटनाएं हुई हैं। इनसे कुल 38.07 हैक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है तथा 12 लाख 11 हजार 30 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। एक अप्रैल से 17 अप्रैल तक के वनाग्नि की घटनाओं की चर्चा की जाए तो गढ़वाल में कुल 861 तथा कुमाऊं में 476 वनाग्नि के प्रकरण तथा वन्य जीव में 120 घटनाएं हुई है। इन घटनाओं में 2139.326 हैक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है तथा 50 लाख 27 हजार 580.5 रुपये की क्षति हुई है। इस अवधि में तीन व्यक्ति घायल हुए हैं और 12 पशुओं की मृत्यु हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती

Advertisementspot_img

Also Read:

समान्था रूथ प्रभु का ग्लैमरस कमबैक, शादी के बाद किया पहला पब्लिक अपियरेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। समान्था रूथ प्रभु और राज निडिमोरु ने शादी के बाद हैदराबाद में पहली बार सार्वजनिक रूप से एक इवेंट में भाग...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵