back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वामी रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय में 26 नए बेड्स शुरू

हरिद्वार, 16 मई (हि.स.)। स्वामी राम प्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में रविवार से कोरोना मरीजों के लिए 26 नए बेड और शुरू कर दिए गए हैं। पूर्व से चल रहे 24 ऑक्सीजन बेड के साथ अब यहां पर 50 बेड्स चालू हो गये हैं। स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित स्वामी राम श्री रामप्रकाश चेरिटेबल हॉस्पिटल महामारी में प्रत्येक कोरोना मरीज को निःशुल्क बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच गाइडलाइन का पूर्णरूप से पालन करें, मास्क का उपयोग करें एवं हाथों को निरंतर धोते रहें व 2 गज की दूरी रखें। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने मां गंगा से प्रार्थना है कि हम सभी इस वैश्विक महामारी से जल्दी बाहर आएं। ताकि सभी अपना सामान्य जीवन जी सके। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अश्वनी कंसल ने बताया कि हम यहां इलाज के साथ-साथ सेवा भी कर रहे हैं। हम मरीज को तीनों समय भोजन, एक समय फल एवं हल्दी दूध भी दे रहे हैं। इस सेवा भाव एवं प्यार से इलाज के साथ मरीज जल्दी सही हो रहे हैं। ये इस तरह का पहला हॉस्पिटल है जहां पर इलाज, दवाई, टेस्ट, भोजन आदि सभी निशुल्क दिया जा रहा है। इस अवसर पर आरएसएस के विभाग प्रचारक शरद कुमार, मैनेजमेंट से डॉ. जितेंद्र, डॉ. नीरज, नोडल अधिकारी अजय चौधरी, अमित शर्मा, अमित त्यागी आदि भी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵