back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगी सरकार बच्चों में जगा रही महान विभूतियों के जीवन से सीखने की अलख

– वेब सीरीज से स्कूलों के बच्चे देखे रहे भारतीय विभूतियों की कहानियां – मुख्यमंत्री के निर्देश पर डॉयट ने देश की महान विभूतियों पर तैयार किए 50 एपिसोड लखनऊ, 04 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप्र के प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प के साथ बच्चों में संस्कार और देश की महान विभूतियों के जीवन से अनुसरण करने की अलख जगाने का काम भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भारत की महान विभूतियों के जीवन से जुड़ी हर जानकारी को वेब सीरीज के जरिए दे रही है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वैज्ञानिक, गायक, राजनेता समेत कई अन्य विभूतियों पर 50 एपिसोड की वेब सीरीज तैयार की है। इसको मिशन प्रेरणा के तहत बच्चों को दिखाया जा रहा है, ताकि वे इन विभूतियों का अनुसरण कर जीवन में बेहतर मुकाम हासिल कर सकें। प्रवक्ता ने बताया कि आधुनिक युग में बच्चे किताबों की अपेक्षा वीडियो माध्यम से जल्द सीखते हैं। इसलिए बच्चों के लिए भारत की महान विभूतियों पर वेब सीरीज तैयार की गई है। कक्षा आठ की किताब पर आधारित भारत की महान विभूतियों पर 50 एपिसोड की वेब सीरीज बनाई जा रही है। इनमें महान कवि कालिदास, क्रांतिकारी भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अम्बेडकर, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, स्वतंत्रता सेनानी समेत देश के मशहूर गायक और अभिनेता के जीवन के हर पहलू, उनके संघर्ष और कामयाबी की गाथा को दिखाया गया है, ताकि छात्र उनसे प्रेरणा हासिल कर सकें। पढ़ाई के साथ बीमारी से भी बचाव के तरीके उन्होंने बताया कि जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान का यू ट्यूब पर डायट लखनऊ के नाम से चैनल है। इसमें अब तक 86 वीडियो अपलोड किए गए हैं। चैनल के ढ़ाई लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। प्रदेश के सभी 70 डायटों को यहीं से वीडियो बनाकर भेजे जाते हैं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और बच्चों को भी वीडियो का लिंक शेयर किया जाता है। डायट द्वारा ज्ञानवर्धक वीडियोज के साथ-साथ बच्चों को कुपोषण, कोरोना वायरस से बचाव के तरीके के भी वीडियोज के माध्यम से बताने काम किया जाता है। लिंक के जरिए भेजा जाता है बच्चों को वीडियो जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. पवन सचान बताते हैं कि डायट के यू ट्यूब चैनल पर काफी सब्सक्राइबर हैं, जो डायट के तैयार किए गए वीडियोज को देखते हैं। इसके अलावा एपिसोड रिलीज होने के बाद उसका लिंक भी बच्चों को मोबाइल पर भेजा जाता है। वेब सीरीज के माध्यम से बच्चों से उस विभूति से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाते हैं। यह वीडियो डायट और परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार किए जाते हैं। इन वीडियो के जरिए बच्चे बहुत आसानी से सीखते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/पीएन द्विवेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵