back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रविवार को विंध्यवासिनी मंदिर का बंद रहेगा कपाट

– प्रवासियों को चौदह दिन रहना होगा क्वारंटीन मीरजापुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहाकि पंचायत चुनाव में दिल्ली-मुम्बई और गुजरात के साथ अन्य प्रांतों से घर लौटने वाले प्रवासी अपना कोविड जांच कराके ही घर में प्रवेश करें। यदि किसी में कोविड का लक्षण मिलता है तो वह तुरंत आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हो जाए। इसके अलावा प्रत्येक प्रवासियों को चौदह दिन क्वारंटीन रहना होगा। डीएम ने ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारंटीन सेंटर खोलने का निर्देश दिए है। इसके अलावा शनिवार से सोमवार को सुबह सात बजे तक किए गए पूर्णबंदी के दौरान रविवार को मां विंध्यवासिनी के मंदिर में भी दर्शन पूजन का कार्यक्रम बंद कर दिया गया है। जिले में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने गंभीरता से लिया है। उन्होने पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न प्रांतों से लौटने वाले प्रवासियों की शत प्रतिशत कोरोना जांच कराने का निर्देश दिए है। कहा है कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पीएचसी-सीएचसी पर प्रवासियों के कोरोना की जांच करायी जाए। इसके अलावा प्रत्येक प्रवासी को कम से कम चौदह दिन क्वारंटीन रखा जाए। यदि वे चाहें तो ग्राम पंचायत स्तर पर बनाए जा रहे क्वारंटीन सेंटर में प्रवास करें या फिर अपने घर पर भी परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रह सकते है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने शनिवार की रात आठ बजे से सोमवार को सुबह सात बजे तक किए गए पूर्णबंदी के दौरान रविवार को मां विंध्यवासिनी के मंदिर में भी दर्शन पूजन के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। कहा है कि इस दौरान मंदिर भी बंद रहेगा। लिहाजा कोई भी दर्शनार्थी विंध्याचल दर्शन पूजन के लिए न आए। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵