back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Varanasi: काशी में विपक्ष पर बरसें PM मोदी, बोलें- “मेरे काशी के बच्चों को INC युवराज राहुल ने नशेड़ी कहा”

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा युवराज ने काशी के युवाओं को नशेड़ी कहा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सांसदीय गृह भूमि वाराणसी से आज लोगों को संबोधित किया। उन्होंने वाराणसी में बनास डेयरी को उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा और उन्हें ‘युवराज’ कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘राहुल गांधी ने वाराणसी के मेरे बच्चों को नशेड़ी कहा, ये यूपी का अपमान है।’

प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला साधा और कहा- “कांग्रेस पार्टी पिछले 20 सालों से मुझे गाली दे रही है, लेकिन अब वो मेरे वाराणसी के परिवार पर भी गुस्सा निकाल रही है। राहुल गांधी ने काशी में आकर मेरे युवाओं को नशेड़ी कहा ये यूपी का अपमान है।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन बना लिया चुनाव के समय कांग्रेस वाराणसी आती है और चुनाव के बाद यहां के लोगों को भूल जाती है।

क्या था राहुल गांधी का बयान?

राहुल गांधी ने अपनी राजनीतिक यात्रा के दौरान कहा- “वाराणसी के लोग रात को बाजा बजाकर नाच रहे हैं, लोग शराब पीकर घूम रहे हैं। राहुल गांधी के इस बयान का प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब दिया और कहा- “युवराज राहुल गांधी ने काशी के युवाओं को नशेड़ी कहा।”

PM मोदी ने गिनाई 10 सालों की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भी आगामी लोकसभा चुनाव में वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने आज वाराणसी में चुनावी बिगुल बजाया। उन्होंने 10 सालों में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा- 10 सालों में वाराणसी में विकास की लहर उमड़ी, वाराणसी विकास के रास्ते पर चला। उन्होंने आगे कहा देश में आज 3, 4, 5, 6 और 8 लेन की सड़कों का अद्भुत नेटवर्क हमारा सरकार ने बनाया। आज देश में रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया। देश में वंदे भारत ऐक्सप्रैस ट्रेन, नमो भारत जैसी ट्रेने चल रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में 10 सालों में डिजिटलआइजेशन हुआ। आज ठेले वाला भी डिडिटल पेमेंट का इस्तेमाल करता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...