back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Road Accident: वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, फूलपुर में कार और ट्रक में टक्कर से 8 लोगों की मौत

Varanasi Accident: फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव के निकट बुधवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 05 साल का बच्चा जीवित बचा।

वाराणसी, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव के निकट बुधवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाते ही मौके पर क्षेत्रीय पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में कार में सवार 05 साल का बच्चा जीवित बचा है। सभी मृतक पीलीभीत जनपद के रहने वाले थे। घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अफसरों को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित उपचार कराए।

कुल 09 सदस्य कार में थे सवार

पीलीभीत जनपद के मुजफ्फरनगर डाकखाना दूधिया खुर्द थाना पूरनपुर निवासी विपिन यादव (28) के पिता सत्यपाल यादव, पीलीभीत रुद्रपुर के ही महेंद्र वर्मा (35) के परिवार में किसी की मौत हो गई थी। दोनों परिवार ने अपने परिजनों की अस्थि विसर्जन करने के लिए किराये पर कार बुक कराई। दोनों परिवार के कुल 09 सदस्य कार में सवार होकर काशी और गंगा में अस्थि विर्सजन के बाद दर्शन पूजन कर भोर में कार से घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार जैसे ही वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर करखियांव के निकट पहुंची अचानक सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। हादसे में दामोदर के 05 साल के बच्चे को छोड़कर कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

लोगों के शिनाख्त के प्रयास में जुटे पुलिस अफसर

मृतकों में विपिन यादव, उनकी मां गंगा यादव, महेंद्र वर्मा (35) और इनकी पत्नी चंद्रकली (32), मृतक महेन्द्र के भाई दामोदर वर्मा (32), दामोदर की पत्नी निर्मला देवी (28), राजेंद्र यादव है। हादसे में मृत दो अन्य लोगों के शिनाख्त के प्रयास में पुलिस अफसर जुटे हुए है। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दे दिया है। परिजन पीलीभीत से निजी साधन से वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिवपुर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भिजवाया।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने हादसे पर कही यह बात

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हादसे में कार आगे से बुरी तरह पिचक गई जिससे कार सवारों के शव गाड़ी में ही फंस गए। पुलिस ने कार के पार्ट्स काट वाहन का दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकलवाया। कार में एक मात्र जीवित तीन साल के बच्चे को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में क्षतिग्रस्त कार को क्रेन बुलवाकर पुलिस ने हाइवे पर से हटवाया।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर जिला प्रशासन के अफसरों को घायलों के समुचित उपचार का निर्देश दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

UP में बढ़ सकती है MLAs की संख्या! 403 नहीं 605 सीटों पर चुनाव की चर्चा, जानिए क्यों हो रही है सीटें बढ़ाने की...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खबर है...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵