back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mission 2024: PM मोदी के गढ़, वाराणसी से CM नीतीश कुमार फूंकेंगे चुनावी बिगुल

Varanasi: CM नीतीश कुमार चुनावी बिगुल फूंकेंगे। लोकसभा चुनाव में जदयू और इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए रोहनिया विधानसभा में 24 दिसम्बर को बिहार के मुख्यमंत्री जनसभा करेंगे।

वाराणसी, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी बिगुल फूंकेंगे। लोकसभा चुनाव में जदयू और इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए रोहनिया विधानसभा में 24 दिसम्बर को बिहार के मुख्यमंत्री जनसभा करेंगे।

नीतीश कुमार बिहार के विकास माॅडल को जनता के सामने रखेंगे

कुर्मी बहुल क्षेत्र में नीतीश कुमार जातिगत चुनावी समीकरण बनाने के साथ भाजपा के खिलाफ मोर्चा भी खोलेंगे। शनिवार को नगर में आए बिहार सरकार के मंत्री व जदयू के संगठन मंत्री और यूपी के प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि रोहनिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली चुनावी जनसभा होगी। जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास माॅडल को जनता के सामने रखेंगे।

नीतीश कुमार कहां से लड़ेंगे यह उनकी पार्टी को तय करना है

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुर, बनारस, अम्बेडकर नगर और प्रतापगढ़ से लड़ने की चर्चा है। नीतीश कुमार कहां से लड़ेंगे यह उनकी पार्टी को तय करना है। आईएनडीआईए गठबंधन में नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में एक नाम हैं। बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछाने की तैयारी में यह गठबंधन जुटा हुआ है। बिहार में राजग और विपक्षी गठबंधन के बीच सीधी लड़ाई होगी।

गुजरात और UP के BJP मॉडल पर सवाल करेंगे खड़ा

बिहार के साथ उत्तर प्रदेश में भी भाजपा और उसके सहयोगी दलों के गठबंधन (राजग) के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ने घेराबंदी शुरू कर दी है। चुनावी जंग में जेडीयू नेता गुजरात और उत्तर प्रदेश के भाजपा मॉडल पर सवाल भी खड़ा करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵