back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिम में एक्सरसाइज करते वक्त 32 साल के युवक अचानक हुआ सिरदर्द, फिर मौत, घटना CCTV में हुई कैद; परिवार बेहाल

UP News: वह वाराणसी के शहर सिद्धगिरी में एक जिम में एक्सरसाइज कर रहा था। तभी उसके सिर में अचानक से दर्द शुरू हो जाता है। जिसके कारण वह जमीन पर गिर जाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्सर कहा जाता है कि जिम में जाकर अपने को फिट रखना चाहिए। ये बात सही भी है। लेकिन जिम करते वक्त देश से कई बार व्यक्ति को हार्ट अटैक आदि होने के कारण मौत की खबर भी सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से आयी है। जहां जिम कर रहे एक युवक की मौत हो गई। वह वाराणसी के शहर सिद्धगिरी में एक जिम में एक्सरसाइज कर रहा था। तभी उसके सिर में अचानक से दर्द शुरू हो जाता है। जिसके कारण वह जमीन पर गिर जाता है। युवक के आसपास एक्सरसाइज कर रहे लोग तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाते हैं। जहां डॉक्टर युवक को मृत घोषित कर देते हैं। जिम की इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।

जहां डॉक्टर दीपक को मृत घोषित कर देते हैं

मिली जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय युवक दीपक गुप्ता वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र के पियरी इलाके का रहने वाला था। वह वाराणसी में सिद्धगिरी बाग इलाके में एक जिम में बॉडी बिल्डिंग किया करता था। वह अपने डेली रूटीन के हिसाब से सुबह एक्सरसाइज करने जिम पंहुचा था। जैसे ही वह अपनी एक्सरसाइज शुरू करता है तभी उसके सिर में दर्द होना शुरू हो जाता है। दर्द इतना तेज था कि वह सिर पकड़ कर नीचे बैठ जाता है। थोड़ी देर बाद तेज दर्द के कारण दीपक जमीन में गिर जाता है। जैसे ही आसपास एक्सरसाइज कर रहे लोगों की नजर दीपक पर पड़ती है तो वे उसको तुरंत महमूरगंज इलाके में एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाते हैं। जहां डॉक्टर दीपक को मृत घोषित कर देते हैं।

हमें अपना समय समय पर चेक अप डॉक्टर से कराना चाहिए

जानकारी के अनुसार दीपक को एक्सरसाइज के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया था। दीपक की मौत ने उनके परिवार में दुखो के पहाड़ ला दिए हैं। सब सदमे में हैं। दीपक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। दीपक के शव का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट में उनके परिवार और रिश्तेदारों द्वारा कर दिया गया है। इस घटना से हमें सीख लेनी चाहिए कि चाहे हम कितने स्वस्थ दिखते हों, लेकिन हमें अपना समय समय पर चेक अप डॉक्टर से कराना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...