वाराणसी, 24 मई (हि.स.)। कोरोना काल में पुलिसकर्मियों को महामारी से बचाने के लिए सामाजिक संस्था तेजस्विनी स्ट्रांग वूमन फाउंडेशन ने पहल की है। सोमवार को संस्था ने पुलिसकर्मियों को सेनेटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर भेंट किया। संस्था की अध्यक्ष रश्मि राय के अगुवाई में महिला कार्यकर्ताएं भेलूपुर थाना पहुंची और थाना प्रभारी को महामारी से सुरक्षा के लिए सेनेटाइजर स्प्रेडर गन, ऑक्सीमीटर और इन्फ्रारेड थर्मामीटर भेंट किया। इस दौरान थाना की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला सिपाहियों का संस्था कार्यकर्ताओं ने हौसला बढ़ाया। थाना प्रभारी ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि आपने हमारी चिंता की। इससे पुलिस का मनोबल बढ़ेगा। इस अवसर पर संस्था की पुष्पांजलि शर्मा, विधिक सलाहकार और कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर




