back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाराणसी: नक्खीघाट में सब्जी विक्रेता को पड़ोसी ने चाकू से मार कर मौत के घाट उतारा

वाराणसी, 24 मई (हि.स.)। जैतपुरा थाना क्षेत्र के नक्खीघाट में सोमवार को मामूली विवाद में एक सब्जी विक्रेता को पड़ोसी ने चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। नक्खीघाट निवासी सब्जी विक्रेता जटाशंकर सरोज (50) का अपने पड़ोसी सूरज उर्फ रामकुमार से रविवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस बात से नाराज राजकुमार ने आज अलसुबह जटाशंकर को चाकू मार दिया। यह देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सब्जी विक्रेता को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाते ही पुलिस अफसर फोर्स के साथ नक्खीघाट और अस्पताल पहुंच गये। तब तक क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटनास्थल पर एडीसीपी वरुणा जोन विनय सिंह, एसीपी चेतगंज नीतीश प्रताप सिंह ने भी लोगों से पूछताछ किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा आदि के कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵