back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैशाख पूर्णिमा 26 मई को होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण – बटुकनाथ

लखनऊ, 24 मई (हि.स.)। प्रख्यात ज्योतिषी बटुकनाथ ने कहा कि 26 मई को वैशाख पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इससे कई राशियों पर अच्छे परिणाम नहीं दिखेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा और पृथ्वी की दूरी कम होगी। वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगने वाले पूर्ण चंद्र ग्रहण की अवधि पूर्वाह्न 3.15 बजे शुरू होकर शाम के समय 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। ग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले ही लग जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूर्ण चंद्र ग्रहण से विभिन्न राशियों मीन, मिथुन, तुला पर उसका सीधा प्रभाव दिखेगा। वही सभी राशियों पर इसका कुछ न कुछ असर दिखेगा। उन्होंने पूर्ण चंद्र ग्रहण के बारे में कहा कि सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी सीधी पंक्ति में होते है और तभी पृथ्वी पूर्ण रूप से चंद्रमा को ढक लेती है। उसी समय पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है। उन्होंने कहा कि इस समय चंद्रमा के आकार में परिवर्तन होता है और कुछ समय के लिए चंद्रमा दिखाई नहीं देता है। यह समय भजन कीर्तन करने का होता है। साथ ही खाने पीने की वस्तुओं को ढंक कर रखने और खुले आसमान में ना जाना ही उचित होता है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵