back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना से बचाव का अचूक अस्त्र है वैक्सीन – अजय श्रीवास्तव

महराजगंज, 4 जून (हि.स.)। राज्य सरकार के निर्देश पर पत्रकारों का प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जनपद के नौतनवां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शुक्रवार को मीडियाकर्मियों के लिए कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना से बचाव का अचूक अस्त्र वैक्सीन हैं। आप सभी वैक्सीन जरूर लगवायें। पूरे प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। मीडियाकर्मी इस महामारी के दौर में अपनी जान जोखिम में डालकर समाचार कवरेज करते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव का एक मात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग मास्क लगाने हाथ धुलने सहित टीकाकरण ही है। तहसील अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने कहा कि मीडिया कर्मियों का समाज में एक अहम स्थान है। सार्वजनिक जगहों से लेकर भीड़भाड़ वाले इलाके में भी अपनी जान जोखिम में डालकर समाचारों का संकलन करते हैं। ऐसे में इस महामारी से बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। मीडिया के लिए आयोजित इस विशेष कैंप में 60 मीडिया कर्मियों ने अपना टीकाकरण कराया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ट पत्रकार जगदीश गुप्ता, गुड्डु जायसवाल,विजय चौरसिया, गुलाम मुस्तफा इंद्रीशी,बद्री अग्रहरि,राजेश जायसवाल,सुनील शर्मा,विनोद पटवा,अशोक गुप्ता, आकाश पांडेय, श्रवण यादव, धर्मेन्द्र चौधरी, उमेश चंद विश्वकर्मा,संजय जायसवाल, सतीश यादव, चन्दकान्त मौर्य, अरविंद मिश्रा, शिवांशु मिश्रा, मो फारूकी, मनोज पांडेय, किशोर मद्देशिया, दीपक मद्देशिया, सहित अन्य मीडियाकर्मी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵