back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेदांता अस्पताल में शनिवार से होगा स्पुतनिक-वी का वैक्सीनेशन

लखनऊ, 25 जून (हि.स.)। कोविड संक्रमण के दौरान पूरी सक्रियता के साथ कोरोना के मरीजों का इलाज करने और फिर वैक्सीनेशन शुरू होने पर, इस प्रक्रिया में भी अग्रणी भूमिका अदा करने वाला मेदांता अस्पताल, शनिवार को 26 जून से स्पुतनिक-वी वैक्सीन का विकल्प भी उपलब्ध करा रहा है। कोविड की दूसरी लहर में मेदांता लखनऊ ने भारी संख्या में मरीजों का इलाज किया और सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रमुखता से अपना दायित्व निभाया। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि मेदांता अपस्ताल ने कोविड के इलाज और फिर इसकी रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान में पूरी सक्रियता के साथ अपनी अग्रणी भूमिका अदा की है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कोविड टीकाकरण अभियान में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्यों पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में आम जनता के लिए कोवीशील्ड के साथ-साथ स्पुतनिक-वी, वैक्सीन भी उपलब्ध है। सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। डॉ कपूर ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए आम नागरिक https://selfregistration.cowin.gov.in/ पर जाकर मेदांता हॉस्पिटल का विकल्प चुन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और अपने आप को या परिवार के सदस्य का वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ में उपलब्ध है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵