नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अनोखा विवाद हुआ। दरअसल, दो दिन पहले हुआ यह विवाद चाट को लेकर हुआ। हैरानी की बात है कि विवाद इतना बढ़ गया कि इलाके में गोलीबारी होने लगी। साथ ही लोगों ने हाथ में पत्थर और हठगोले थाम लिए और फेंकने लगे। मामले की सूचना जब पुलिस को लगी तो मौके पर दस्ता पहुंचा। लेकिन इलाके को शांत कराने आई पुलिस पर ही दबंगो ने हमला बोल दिया। जिसके बाद वह फरार हो गए। इस विवाद में करीह एक दर्जन लोग जख्मी हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कहां हुआ यह विवाद?
विवाद रनिया थाना क्षेत्र के कस्बा रनिया के फतेहपुर और आर्यनगर में हुआ। दरअसल फतेहपुर के रहने वाले एक पक्ष के लोग आर्य नगर में घुस गए और वहां के लोगों पर पथराव करने लगे। लेकिन इन दबंगो की भूख सिर्फ पथराव पर नहीं रुकी। इन्होंने इलाके में कई राउंड फायरिंग भी की। इसके अलावा अपने साथ लाए हथगोलों को भी जमकर दागा। घटना में इलाके के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
क्यों हुआ था चाट को लेकर विवाद?
दरअसल आर्यनगर में गुरुवार को राजेंद्रा चौराहे पर एक हिस्ट्रीशीटर ने चाट खाने के दौरान फतेहपुर रोशनाई गांव के एक युवक को पीट दिया। इसका विरोध करने पर फतेहपुर रोशनाई के कई लोग हिस्ट्रीशीटर के गांव आर्यनगर पहुंचे और मारपीट की। इसी बीच फतेहपुर के लोगों ने भी आर्यनगर के लोगों पर हमला कर दिया।
पुलिस के दस्ते को भी नहीं बख्शा
इलाके में घुसे दबंगों की हरकत की सूचना जब पुलिस को दी गई, तो पुलिस का दस्ता मौके पर पहुंचा। लेकिन दबंगों ने पुलिस के दस्ते पर भी हमला बोल दिया और फरार हो गए। घटना में जख्मी हुए लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना में एक युवर गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे कानपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





