back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंदाकिनी तट पर डीआरआई कार्यकर्ताओं के श्रमसाधना में शामिल हुए यूपी के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री

-पिछले एक माह से अनवरत जारी है मंदाकिनी किनारे के स्ट्रक्चर एवं कटाव वाले स्थानों को दुरुस्त करने का कार्य – हरा भरा दिखने के साथ मिट्टी का कटाव रोकने मंदाकिनी किनारे ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण जरुरी – अभय महाजन चित्रकूट,14 जून (हि.स.)। धर्मनगरी चित्रकूट में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी पतित पावनी जीवनदायिनी मां मंदाकिनी नदी को पुनर्जीवन प्रदान करने के लिए पिछले एक माह से दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा चलाए जा रहे महा अभियान में समाजसेवी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से इसमें लगे हुए है। भारत में तीर्थ यात्रा हर एक हिंदू व्यक्ति की जिंदगी का अहम हिस्सा है। इस चार धाम की तीर्थ यात्रा में चित्रकूट एक अहम पड़ाव है। चित्रकूट की यात्रा में कामदगिरि परिक्रमा और मंदाकिनी दोनों का विशेष महत्व है। जाहिर है चित्रकूट की यात्रा हो और इन दोनों महत्वपूर्ण स्थानों का स्पर्श न हो तो यात्रा अधूरी मानी जाती है। इन दोनों ही ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता व निर्मल मंदाकिनी और उसके संरक्षण को लेकर दीनदयाल शोध संस्थान पिछले कई वर्षों से प्रयासरत है। विगत एक महीनों से दीनदयाल शोध संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन सचिव अभय महाजन के नेतृत्व में मां मंदाकिनी नदी के किनारे जल कटाव एवं मृदा अपरदन की रोकथाम के लिए श्रम कार्य किए जा रहे है। जिसमें लोक निर्माण राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय सम्मिलित हुए व श्रमदान में सहयोग किया। सोमवार को श्रम साधना के दौरान यूपी के लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने योग्य है। प्रातः काल प्राकृतिक वातावरण में ऐसा श्रमदान स्वास्थ्यवर्धक भी है। इस तरह हो रहे मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए सभी लोगों को व्यवहारिक दृष्टि से संकल्प लेना होगा कि मंदाकिनी के आसपास एक-एक वृक्ष लगाकर कम से कम 05 वर्ष तक उसके संरक्षण संवर्धन की चिंता करेंगे तो निश्चित रूप से साकार परिणाम आएंगे। मंदाकिनी महज एक नदी नहीं बल्कि आस्था का केंद्र है। प्रतिदिन दीनदयाल शोध संस्थान के अलग-अलग प्रकल्पों से 60-70 सेवाभावी कार्यकर्ताओं की टीम सुबह 6:30 बजे से 10:30 तक सेवा कार्य में संलग्न रहती है। इन लोगों के द्वारा भूमि क्षरण के द्वारा होने वाले कटाव को रोकने के लिए लूज बोल्डर की दीवार बनाकर ठीक किया जा रहा है। इसके अलावा सरपत, कुश, अर्जुन के पौधों का रोपण कार्य भी हो रहा है। यह सारा कार्य स्फटिक शिला के नजदीक लाल बाबा एवं पीली कगार से प्रारंभ हुआ है, जो सतत जारी है। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन का कहना है कि मंदाकिनी जी के किनारे जो भी कटाव हो रहा है, उन सभी स्ट्रक्चर को ठीक करके एवं कटाव वाले स्थानों को दुरुस्त करने के साथ-साथ वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। पेड़ हमारे प्राकृतिक वेंटिलेटर हैं। इसके अलावा, कई मूल्यवान दवाएं पौधों के विभिन्न हिस्सों से निकाली जाती हैं। पेड़ लगाने के कई अन्य लाभों में से एक यह है कि पेड़ों की जड़ें मिट्टी को कसकर पकड़ती हैं। नतीजतन, बाढ़ की संभावना तेजी से कम हो जाती है। श्री महाजन ने कहा कि मंदाकिनी किनारे ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की जरूरत है ताकि हरा भरा दिखने के साथ मिट्टी का कटाव भी रोका जा सके। यहां पर लाखों श्रद्धालु आते हैं वृक्ष लगने से यहां का स्थान और रमणीक होगा। उन्होंने वन विभाग से भी मंदाकिनी नदी के दोनों तरफ किनारों पर एवं कामदगिरि पर्वत पर पूरे परिक्रमा क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन की बात कही। हिन्दुस्थान समाचार/रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵