लखनऊ, 22 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफर अहमद फारुकी ने आज ईदगाह इस्लामिक सेंटर में वैक्सीन लगवाई और विशेष कर मुस्लिम समाज से वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह जरूरी है, इसे बिल्कुल ना टालें। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को वैक्सीन लगवाने की बधाई देते हुए कहा कि मौजूदा हालात में नि:शुल्क लग रही वैक्सीन को सभी व्यक्तियों को लगवाना आवश्यक है। जिससे हम अपनी जिंदगी बचा सकते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अभी तक जो भी लोग वैक्सीन नहीं लगवाए हैं। उन्हें शीघ्र अतिशीघ्र वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। जिसके लिए सरकारी सुविधाएं पर्याप्त रूप से मिल रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/विद्या कान्त




