back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: शादी में दुल्हे ने की अश्लील हरकत, चक्कर खाकर स्टेज पर गिरी दुल्हन, लोगों ने दुल्हे की कर दी पिटाई

Uttar Pradesh News: संभल में जयमाला के दौरान दुल्हे ने दुल्हन के साथ स्टेज पर अश्लील हरकत की। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के ऐचोडा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव में शादी समारोह में जयमाला के दौरान, दुल्हे ने शराब पीकर दुल्हन के साथ अश्लील हरकत की। जिसके बाद दुल्हन चक्कर खाकर स्टेज पर गिर गई। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।

दुल्हे ने दुल्हन से की अश्लील हरकत

दरअसल हुआ ये कि ऐचोडा कंबोह क्षेत्र के गांव के निवासी ने अपनी बेटी की शादी पड़ोस के गांव के युवक के साथ तय की। बुधवार को लड़के वाले बारात लेकर लड़की के घर पहुंचे। जयमाला के दौरान शराब के नशे में दुल्हें ने स्टेज पर दुल्हन को गोद में उठा लिया। दुल्हा स्टेज से ही दुल्हन को गोद में उठाकर नीचे लेकर जाने लगा। जिसका दुल्हन और उसके स्वजनों ने विरोध किया तो दुल्हे ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि स्टेज पर चढ़ते समय दुल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़कर दबा दिया। दुल्हन इस हरकत को सहन कर चुप रही। हद तब हुई जब दुल्हे ने सारी हदें पार कर दुल्हन के साथ स्टेज पर अश्लील हरकत की।

दुल्हन गिरी नीचे, दुल्हे की हो गई पिटाई

इसके बाद इस हरकत को दुल्हन सहन न कर पाई। दुल्हन ने अपने गले से जयमाला निकालकर दुल्हे के मुंह पर फेंक दिया और शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन अपने घर की ओर बढ़ी तभी वो बेहोश होकर नीचे गिर गई। इसके बाद गुस्से में लड़की पक्ष वालों ने दुल्हे की पिटाई कर दी।

दुल्हा और पिता पुलिस हिरासत में

इसके बाद दोनों पक्ष में देर रात तक समझौते की बात चली लेकिन दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस हादसे की सूचना मिलते ही 1 घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। दुल्हन के पिता के तहरीर पर पुलिस ने दुल्हे और उसके पिता को हिरासत में लिया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵