back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Milkipur By-election: मिल्कीपुर सीट पर दोपहर 3 बजे तक 57.13 फीसदी मतदान, BJP-SP के बीच कांटे की टक्कर

मिल्कीपुर में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। भाजपा और सपा के बीच मुख्य मुकाबला है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया यह शाम 5 बजे तक चलेगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इस उपचुनाव में भाजपा (BJP) और सपा (SP) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कुल 3 लाख 70 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।

मुख्य मुकाबला भाजपा-सपा के बीच

मिल्कीपुर सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है क्योंकि यहां बीजेपी और सपा दोनों ने मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। यह चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ है, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है। 414 मतदान बूथों पर वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। यदि शाम 5 बजे तक लाइन में वोटर मौजूद रहते हैं, तो उन्हें टोकन देकर मतदान कराया जाएगा। मतदान की निगरानी के लिए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं। मतगणना 8 फरवरी को होगी मतदान के बाद वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

चुनाव के दौरान दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। सपा ने आरोप लगाया है कि बूथ संख्या 93, 94, 95 पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी का बस्ता लगाने नहीं दिया और मतदाताओं को डराने-धमकाने की कोशिश की गई। तो भाजपा ने सपा पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के सांसद पिता अवधेश प्रसाद अपने रसूख का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा का दावा है कि वे लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं।

जिलाधिकारी की अपील

जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी डर या दबाव के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें और अधिक से अधिक संख्या में वोट डालें।मिल्कीपुर उपचुनाव में जहां भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर है, वहीं वोटरों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 8 फरवरी को किसके सिर जीत का ताज सजेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...