back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP: कार्यकर्ता पर कार्रवाई से नाराज मंत्री प्रतिभा शुक्ला का थाने पर धरना, SHO निलंबित, अखिलेश ने कसा तंज

अधिकारियों के मुताबिक, 5 घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। और थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तरप्रदेश के कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली थाने में गुरुवार को उस समय बवाल मच गया जब प्रदेश सरकार में महिला कल्याण राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला खुद थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बीजेपी कार्यकर्ता के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने पर नाराजगी जताई। और उन्‍होने कहा कि पुलिसकर्मी बदतमीजी कर रहे हैं। थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरु


मंत्री के धरने के बाद स्थानीय अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। यही नहीं इस घटना आने पार्टी के भीतर चल रहे असंतोष को भी जगजाहिर कर दिया।अधिकारियों के मुताबिक, 5 घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। और थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए। 

इस पूरे में सियासत की भी एंट्री हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा है।

क्‍या है पूरा मामला


योगी सरकार में महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने थाना प्रभारी सतीश सिंह पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी और एक्ट्रो सिटी एक्ट के तहत मनमर्जी से केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उन्हें जानबूझकर निशाना बनाने की कोशिश है। इस दौरान उन्‍होने कहा कि यह योगी सरकार है और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

CO की भी नहीं सुनी


सीओ (सिकंदरा) प्रिया सिंह ने मंत्री प्रतिभा को धरना खत्‍म करने के लिए मनाने के बार-बार प्रयासों के बावजूद शुक्ला अपनी बात पर अड़ी रही। प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि मैंने पिछले 25 वर्षों में कभी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन आज यह सम्मान की बात है। मैं जानना चाहती हूं कि किसके दबाव में यह मामला दर्ज किया गया।

इस प्रदर्शन के दौरान शुक्ला के साथ उनके पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला भी मौजूद रहे। उस दौरान उन्हें कथित तौर पर सरकार के एक कैबिनेट मंत्री से बात करते हुए और स्थिति पर अपनी नाराज़गी व्यक्त करते हुए देखा गया।

थाना प्रभारी के खिलाफ जांच शुरू


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी को हटाने और थाना प्रभारी सतीश सिंह के खिलाफ जांच के आदेश देने के बाद धरना समाप्त किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिये गये हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज रात 12 बजे से UP में बदल जाएंगे ये नियम: आम आदमी, छात्रों और किसानों पर पड़ेगा सीधा असर, किसानों को MSP पर...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश में...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵