back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उन्नाव कांड : पीड़ित ने इंस्पेक्टर को सुनाई आपबीती, मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराएगी बयान

– होश में आने के बाद चिकित्सकों की सहमति से महिला इंस्पेक्टर ने ली घटना की जानकारी कानपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। उन्नाव की तीन किशोरियों को जहर दिये जाने और उनमें से दो की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया। विपक्ष लगातार सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर आरोप लगा रहा है। हालांकि पुलिस ने घटना का खुलासा कर दो आरोपितों को जेल भेज दिया, लेकिन घटना को लेकर कानपुर के अस्पताल में भर्ती तीसरी किशोरी जो मुख्य गवाह है उसका बयान महत्वपूर्ण है। मंगलवार को उन्नाव से पहुंची महिला इंस्पेक्टर ने चिकित्सकों की सहमति पर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। आप बीती सुनाते-सुनाते पीड़ित किशोरी इंस्पेक्टर के सामने रो पड़ी। यह भी संभावना है कि जल्द ही पीड़ित मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराएगी। असोहा थानाक्षेत्र के गांव निवासी दो भाइयों की 13 व 17 वर्षीय बेटियां और उनके भतीजे की 16 वर्षीय बेटी छह दिन पहले शाम को खेत से चारा लेने की बात कहकर घर से निकली थीं। रात करीब आठ बजे खेतों की तरफ पहुंचने पर तीनों एक ही दुपट्टे और चादर से बंधी अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं थीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने बुआ और भतीजी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरी 17 वर्षीय किशोरी को कानपुर स्थित रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही पुलिस ने घटना का खुलासा कर दो आरोपितों को जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि घटना के पीछे आरोपितों का एकतरफा प्यार है और दोनों आरोपित अनुसूचित समुदाय के हैं जो पड़ोसी गांव पाठकपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के खुलासे के बाद भी परिजन संतुष्ट नहीं है तो ऐसे में अस्पताल में भर्ती तीसरी किशोरी के बयान अहम हैं। पुलिस पीड़ित के बयान को लेकर बराबर अस्पताल के चिकित्सकों से संपर्क में रही और चिकित्सकों की सहमति से मंगलवार को उन्नाव से आयी महिला इंस्पेक्टर ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने महिला इंस्पेक्टर को आपबीती सुनाई और इंस्पेक्टर ने बयानों की रिकॉर्डिंग भी की। बताया जा रहा है कि पीड़ित की हालत में बराबर सुधार हो रहा है और जल्द ही वह मजिस्ट्रेट के सामने बयान देगी। पीड़ित के मजिस्ट्रेटी बयान के बाद घटना का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵