back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अकेलेपन से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। जूही थाना क्षेत्र में बुधवार को युवक का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला है। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब पड़ोसियों को कमरे से दुर्गंध आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई दिन पुराना शव फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम भेज दिया। जूही इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय अमित कुमार गुप्ता दादा नगर फैक्ट्री में काम करता था। एक साल पूर्व मां की मौत के बाद से वह अकेले ही कमरे में रहता था। परिवार में शादीशुदा तीन बहनें हैं। बुधवार को पड़ोसियों को अमित के कमरे से दुर्गंध आई। क्षेत्रीय लोगों ने अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो अमित का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। शव कई दिनों पुराना था और उससे भीषण बदबू आ रही थी। सूचना पर मृतक की जरीबचौकी में रहने वाले बहन संध्या को बुलाया गया। बहन ने बताया कि मां की मौत के बाद से भाई डिप्रेशन में रहता था। जिसके चलते ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शव लगभग तीन दिन पुराना लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या है ये ‘फांसीघर’ विवाद, जिसके लिए मंत्री रवींद्र ने विधानभवन का किया दौरा अब स्पीकर इस पर फैसला सुनाएंगे..

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में उस फांसीघर को लेकर विवाद हो गया, जिसे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने सरकारी दस्तावेजों की जांच...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵