back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर में तीसरे दिन भी हुई झमाझम बारिश, गायब हो गई उमस भरी गर्मी

— तीन दिनों में 83 मिमी बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गिरा तापमान कानपुर, 20 जून (हि.स.)। समय से पहले आया मानसून करीब एक हफ्ते तक हवाओं की दिशाएं बदलने से कमजोर पड़ गया। हवाओं की दिशाएं फिर बदली तो एक बार फिर पिछले तीन दिनों से कानपुर सहित प्रदेश की राजधानी लखनऊ व प्रदेश के अधिकांश जनपदों में मानसून सक्रिय हो गया और बारिश हो रही है। अगर कानपुर की बात की जाए तो यहां पर तीसरे दिन लगातार बारिश हुई और इन तीन दिनों में 83 मिमी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और तापमान भी गिर गया। वहीं आसमान में बादल छाये रहे जिससे सुहाना मौसम में लोग मौज मस्ती करते दिखे। मानसून की दस्तक ने शहर को गर्मी से राहत दिला दी और तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। इन तीन दिनों में 83 मिमी बारिश हो गई। रविवार को दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी रफ्तार 2.9 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को 21 मिमी बारिश हुई और सोमवार से बादल छंटने लगेंगे। शुक्रवार को 18.6 मिमी और शनिवार को 43 मिमी व रविवार को 21.4 मिमी बारिश हुई। रुक—रुककर फुहारेदार बारिश ने मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया। हालांकि शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में बढ़ोत्तरी हुई, पर सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। खासबात यह रही कि बादल घने रहे और लगातार बरसते रहे। इससे जून माह की गर्मी झेल रहे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकी और सुहाने मौसम का खासकर बच्चे मौज लेते रहें। कृषि के फायदेमंद है यह बारिश बारिश की धीमी गति ने किसानों को चेहरे पर मुस्कान लाई है। वे आगे की खेती के लिए जुताई आदि आसानी से कर सकेंगे। कहते हैं कि धीरे-धीरे लंबे समय तक होने वाली बारिश जमीन में गहराई तक जाती है जो फायदेमंद होती है। आईसीएआर ने चावल की खेती के लिए किसानों को तैयारी करने की सलाह ली है। होती रहेगी बारिश चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पाण्डेय ने रविवार को बताया कि कानपुर सहित प्रदेश की राजधानी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे मानसूनी बारिश अभी आगामी दिनों में भी ऐसी ही होती रहेगी। सोमवार को भी बारिश होगी और इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵